बदायूं में अंडरग्राउंड बिजली लाइन ने शिक्षक की जान ली
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही
शिक्षक की मौत से परिजन व नागरिक भड़के
शहर के लावेला चौक पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया
परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ दी तहरीर
अंडरग्राउंड बिजली लाइन हो गई थी खराब
लाइनमैन ने अस्थाई केबिल डाल कर घरों की सप्लाई कर दी शुरु
टूटी पड़ी केबिल की चपेट में आ कर शिक्षक की हो गई मौत
अब तक दर्जनों जानवर मरे, पहले मानव की मौत
आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला शेख पटटी निवासी 46 वर्षीय शिक्षक हरि नन्दन सिंह शहर के विज्ञानन्द कॉलेज में गणित के सीनियर प्रवक्ता थे। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वॉक को घर से निकले थे। मार्निंग वॉक करते हुए वह अपनी गली से बाहर शिशु मंदिर स्कूल के समीप पहुंचे तभी टूटा हुआ लटक रहा बिजली का केबिल उनके पेट से चिपक गया । करंट से हरि नन्दन उर्फ एचएन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ट्यूशन के लिए आए बच्चों ने शोर मचा कर पड़ोसियों और परिजनों को जगाया।

तब लोगों को जानकारी हुई और कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही से शिक्षक की मौत होना बताया। परिजनों ने शहर के लावेला चौराहे पर एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रर्दशन कर रोष जताया। धरना-प्रर्दशन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
शिक्षक एचएन सिंह इससे पहले डी पाल स्कूल में गणित की शिक्षक थे। वर्ष 2018 में माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन आयोग से चयनित हुए और विज्ञानानंद कालेज में गणित के शिक्षक तैनात हुए। उनकी आज कछला गंगा घाट पर अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक और तमाम लोग मौजूद रहे।

आपको यह भी बता दें कि शहर अनेक गली मोहल्लों में भी इसी तरह तार लटक रहे हैं। मोहल्ला चौवे में तो सड़क से 6-7 फिट पर ताल लटक रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। कई जगह अंडर ग्राउंड केबिल सड़क पर खुली पड़ी है। बारिश के दौरान हादसे की खतरा रहता है। अंडर ग्राउंड लाइन और उसके बाक्स से दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है। मानव की यह पहली मौत है। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नागरिकों में बहुत आक्रोश है।













































































