बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 22 में गणेश महोत्सव का आज श्री गणेश विसर्जन यात्रा के पश्चात समापन हुआ आज प्रातः काल से बदायूं में विराजे गजानन गणपति के समक्ष भक्तों ने यज्ञ पूजन करके भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में शामिल होकर विभिन्न प्रकार के भजन कीर्तन मंडल डीजे पर नाचते गाते शोभायात्रा में भाग लिया। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई जो भोला धाम से प्रारंभ होकर पथिक चौक टिकट गंज होते हुए हलवाई चौक नेहरू चौक गोपी चौक से साहू धर्मशाला होते हुए लालपुल पहुंची वहां से वाहनों के द्वारा विसर्जन यात्रा उझानी होते हुए कछला पहुंची वहां गणेश जी का विसर्जन किया गया ।आज की विसर्जन यात्रा में श्री गणेश सेवा मंडल के सभी सदस्यों ने भाग लिया जिसमें संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय में सुनील गुप्ता सुनील वार्ष्णेय राहुल राठौर चंद्र प्रकाश राकेश गुलाटी रामेश्वर दयाल पंकज शर्मा अचल शर्मा अभी गुप्ता शिवम लवकुमार महिला मंडल में दीपमाला गोयल कृष्णा कश्यप हिंदू सक्सेना अमिता उपाध्याय ममता वर्मा सीमा राठौर सहित बदायूं की धर्म प्रेमी जनता ने सहयोग किया कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी।