बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 22 में गणेश महोत्सव के अंतिम दिन भोला धाम में ब्रज मंडल के कलाकारों के द्वारा रासलीला का मंचन किया गया जिसमें बृज से आए कलाकारों ने अपने कौशल के द्वारा बदायूं की धर्म प्रेमी जनता को ब्रजमंडल की साक्षात दर्शन कराये । राजस्थानी नृत्य बांके बिहारी के दर्शन फूलों की होली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया आज की कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित श्री गणेश सेवा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे आज राधा अष्टमी के पावन पर्व पर लगाए गए छप्पन भोग का प्रसाद वितरण भी किया गया आज के कार्यक्रम में गणेश सेवा मंडल की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय महामंत्री सुनील गुप्ता संयोजक सुनील वार्ष्णेय मनोज वैश्य पंकज शर्मा कन्हैयालाल गुप्ता राहुल राठौर मनोज गुप्ता नितेश वार्ष्णेय रामेश्वर दयाल राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।