46 लाख का सोना लेकर जीजा-साले फरार, सर्राफा व्यापारी ने थाने में दी तहरीर

Screenshot 2025-08-25 193506
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। में दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी अमित रस्तोगी ने अपने जीजा-साले पर 46 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने थाने पर तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ये है मामला
अमित रस्तोगी की सर्राफा बाजार में स्वराज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 19 अगस्त को उन्होंने 442 ग्राम सोना कानों की बालियां बनाने के लिए अपने जीजा-साले को दिया था। 24 अगस्त को बालियां तैयार करके लाने की बात हुई थी, लेकिन रविवार शाम जब व्यापारी उनकी दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। बाहर पहले से कई व्यापारी खड़े थे और पता चला कि आरोपी तीन दिन से दुकान नहीं खोल रहे थे।

46 लाख का सोना गायब, पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी ने आरोप लगाया कि उनके सोने की कीमत लगभग 46 लाख रुपये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों को लगाया गया है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights