बरेली। युवा कांग्रेस ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बरेली की वोटर लिस्ट सार्वजनिक की जाए। ज्ञापन सौंपते हुए युवा जिलाध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग बीजेपी का फ्रंटल विभाग बनकर कार्य कर रहा है, यह देश की जनता के साथ धोखा है।इसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने बीजेपी को समर्थन दिया था, सरकार उस पर खरी नहीं उतरी। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि जब-जब देश का युवा सड़क पर उतर कर आंदोलन करता है, समझ लेना चाहिए कि सरकार के अंतिम दिन नजदीक हैं।