मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में 10 वर्षीय आहिल का अपहरण कर हत्या, पुलिस ने अपहरणकर्ता को गोली मारी,घायल

August 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम टिटौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम निवासी सखावत ने 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे थाने पहुंचकर अपने 10 वर्षीय बेटे आहिल के गुमशुदा होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बच्चा शाम 5 बजे घर से लापता हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस बीच सखावत के फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें आहिल को सुरक्षित छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की मदद से आरोपी वसीम निवासी टिटौली का नाम सामने आया। पुलिस ने वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने मासूम आहिल को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिरौती के लिए संदेश भी भेजा था। लेकिन पुलिस की सक्रियता और पकड़े जाने के डर से उसने आहिल की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को ग्राम विक्रमपुर थाना शाही क्षेत्र के जंगल में तिल की फसल के बीच छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आहिल का रक्तरंजित शव बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूछताछ में वसीम ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और ब्लेड को जंगल में छिपाने की बात भी कबूल की। पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान वसीम ने झाड़ियों से मोटरसाइकिल और बैग निकालते समय उसमें छिपा 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वसीम के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वसीम, मृतक आहिल के पिता सखावत का सगा भांजा है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights