बदायूं में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा

a124cb53-d4a3-430e-903f-433fcab2ce7d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के सभी सम्मानित सदस्य जो किसी भी दल में रहते हुए मोदी जी एवं योगी जी की नीतियों से प्रभावित थे उनसे संवाद कायम करके अपने पक्ष में वोट पढ़वाया एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजय दिलाई। आजादी के बाद आज तक भारतीय जनता पार्टी का कभी भी जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं चुना गया था इस बार भाजपा ने बदायूं में नया इतिहास रचने का काम किया है। जिला पंचायत में हमारा एक ही मूल मंत्र होगा संपूर्ण जिले का सर्वांगीण विकास जो जिला पंचायत के निर्धारित मापदंडों के द्वारा क्रियान्वित कराया जा सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनपद में किसी भी पार्टी की सत्ता रही हो, कभी भी क्लीन स्वीप सभी ब्लॉक नहीं हो पाए। इस बार भाजपा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर भी इतिहास रचने का काम किया है इस बार भाजपा ने 15 में से 13 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुनावाकर पूरे उत्तर प्रदेश में एक रिकॉर्ड कायम किया है। बाकी दो जगह हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
इस चुनाव की विशेषता यह रही कि हमने वोटर का दिल जीत कर वोट लिया है किसी भी वोटर को लोभ- प्रलोभन लालच एवं दबंगई के बल पर वोट हासिल नहीं किया है। उसी का सबूत है कि पूरे जनपद में एक भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

पूरे उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में से 14 जनपद ऐसे रहे जिनमें भाजपा ने 100% ब्लॉक प्रमुख की सीटें जीती हैं जिसमें बदायूं का नाम भी प्रथम स्थान पर है। यह प्रदेश में बदायूँ का स्थान जनपद के सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, चेयरमैन गण पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के शुभचिंतकों की टीमवर्क के कारण, एवं सामूहिक निर्णय के कारण ही संभव हो पाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सैनिकों का सम्मान किया है इसी क्रम में कारगिल शहीद सैनिक स्वर्गीय हरिओम सिंह की पत्नी श्रीमती गुड्डू देवी को वजीरगंज से ब्लॉक प्रमुख बनवाकर यह सिद्ध किया है कि पार्टी शहीद परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश धोवी आशीष शाक्य अमित कुमार सिंह अजय प्रताप सिंह मयंक प्रताप सिंह ज्ञानेंद्र सिंह रजत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights