छतुइया रेलवे क्रॉसिंग हाईवे पर आंदोलन को जा रहे ग्रामीण व कांग्रेसियों को प्रशासन ने रोका

WhatsApp Image 2025-08-11 at 5.39.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 51 वें दिन प्रातः 10:00 बजे नेपाल सिंह सोलंकी सोनपाल जाटव कल जाटव राम सिंह जाटव और छोटे लाल जाटव तेजेंद्र पाल कश्यप राजेश जाटव रामकुमार जाटव ,शेर सिंह जाटव ,और छोटेलाल जाटव क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रज़ा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली अली उर्फ अन्ना भाई , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त करायेंगे। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान साहब के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी और ग्रामीण आंदोलनकारी सड़क पर धरना करने हेतु चले तभी पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी बदायूं का संदेश लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित कुमार जी हाईवे पर पहुंच गए अब वहां पर उन्होंने आदोलनकारीयो को बलपूर्वक रोका और बताया कि जिलाधिकारी ने मुझे भेजा है और आपका नाले का डायवर्जन का काम जो कि लगभग 23 करोड़ की योजना है लगभग पूरा हो गया है एक महीने के अंदर यह कार्य शुरू भी हो जाएगा इस पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से वार्ता की तथा उपस्थित आंदोलनकारीयो को भी मोबाइल हैंडफ्री करके उपस्थित ग्राम वासियों से बात कराई अपर जिलाधिकारी प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारीयों ने सड़क पर जाम लगाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया परंतु जब तक की गंदे नाले का डायवर्जन का काम शुरू नहीं होगा तब तक धरना और क्रमिक अनशन चलता रहेगा। धरना स्थल जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा कि उझानी के गंदे पानी किनारे का डायवर्जन का कार्य शुरू होने शुरू होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा, ज्ञापन में ग्रामीणों के पेयजल के उपलब्ध कराने की भी बात कही। धरना स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान खान ने कहा की मैं विश्वास दिलाता हूं कि आंदोलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरी तरीके से आपके साथ है और जहां भी आंदोलन में आवश्यकता होगी हम लोग उपस्थित रहेंगे।
धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के इगलास हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली, नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुजाहिद रज़ा ने कहा कि आंदोलन कितना भी लंबा करना हो ब संघर्ष करते रहेंगे। धरना स्थल पर योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप ,मुन्नालाल ,राजाराम, तेजेन्द्र पाल कश्यप ,शैलेंद्र कुमार ,गंगा चरण, मानिकचंद सुरजीत, राजपाल, रामकुमार सुखराम ओमपाल, मुंशीलाल, बबलू, अरुण कुमार, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, पूजा, जय देवी मोहनी आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights