बदायूं डीएम ऑफिस के पास सड़क पर मौत का गड्ढा, पलट रहे ई रिक्शा,लोग चुटैल

Screenshot 2025-08-11 194305
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वीआईपी इलाके की सड़क में गड्ढा, बारिश का भरता पानी 50 कदम की दूरी पर डीएम ऑफिस, सामने जिला न्यायालय सिविल बार एसोसिएशन के सामने,बराबर में जज कालोनी फिर भी सड़क गड्ढों में समाई, सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे इन गड्डो में भर जाता बारिश का पानी,रोज पलटते ई रिक्शा,लोग होते चुटैल,किसी दिन हो सकता बड़ा हादसा,किसी बच्चे की जा सकती जान सड़क के सामने है अधिवक्ताओं के चैम्बर, कोई अधिवक्ता कहते आज सड़क पर पानी भरे गड्ढे में दिन भर में 15 ई रिक्शा पलते,कोई कहता 19 पलटे, कोई कहता 10 ई रिक्शा पलते,कितने पलते यह तो नही पता,इतना जरूर पता है दिनभर में इन गड्डो में बारिश का पानी भरने से ई रिक्शा,दो पहिये वाहन पलटते रहते है,लोग घायल होते रहते है। गौर से देखिए, ध्यान से देखिए इस वीआईपी इलाके की सड़क पर पानी भरे गड्डो को ध्यान से देखिए,सावधान रहिए,बच कर निकलिए,बरना आप भी इस गड्ढे में गिर कर चुटैल हो सकते है। औऱ आपको बदायूं शहर में विकास कार्यो की बहती गंगा ही देखनी है तो जरूर इस स्थान पर आए,बदहाल सड़क और उसके गड्डो में भरे पानी व पलटते ई रिक्शा औऱ गड्ढे में गिर कर उठते,शर्माते, लोगो के साथ सेल्फी ली जिए औऱ अपने मंत्री,विधायक, सांसद की जयकारे लगाते हुए कहिए कि गौर से देखे जनता और विपक्ष झूठ बोलता है,यहां तो सच मे विकास की गंगा बहती है,आप न देखे तो आपकी गलती है,बस अपने मंत्री,सांसद, विधायक के जयकारे लगाते हुए चुपचाप घर लौट जाए, बरना किसी सिरफिरी जनता को गुस्सा आ गया तो आपका कुर्ता पायजामा फाड़ सकती है। बदायूं में यही है विकास की औऱ आपके जनप्रतिनिधि की कटु सच्चाई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights