शहर में संगठन सृजन का कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण होना चाहिए: स्टेट कोऑर्डिनेटर

WhatsApp Image 2025-08-11 at 5.37.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीयों की एक बैठक परशुराम चौक शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में जिले के नव न युक्तपदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा रामपुर के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक मैं उपस्थित शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान खान ने कहा कि बदायूं शहर के वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष बन चुके हैं अब शहर की वार्ड कमेटी का गठन भी 30 अगस्त तक पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा की शहर में रहने वाले सभी सम्मानित जिले के भी पदाधिकारी शहर कांग्रेस गठन के लिए अपना सहयोग प्रदान करें जिससे कि संगठन सृजन कार्य में गति आ सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन में जो भी सहयोग होगा वह पूर्ण रूप से देने के लिए वह तत्पर है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप, ने बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अली सिद्दीकी, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वसीम अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी को उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव सत्तार अली, वार्ड अध्यक्ष शमीम अहमद का ने कहा कि शहर संगठन में हम लोग पूरी मेहनत के साथ मोहल्ले मोहल्ले जाकर संगठन की वार्ड कमेटी का गठन करने का कार्य मेहनत के साथ करेंगे। बैठक के बाद पदाधिकारीयों ने सड़क पर आकर सांसदों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए वोट चोरी बंद करो नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। बैठक में कुवंर गांव नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सैनी शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हाजी नाजिर हुसैन, कार्यालय सचिव हसन खान, प्रेम कुमार ,राजेश कुमार शिव कुमार, नरेश पाल,जावेद अहमद आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights