बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में काशी वृद्धाश्रम में रक्षा बन्धन का पर्व मनाया गया। मानव सेवा क्लब की महिला सदस्य अरुणा सिन्हा और बेबी शर्मा ने वृद्धजनों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई तो वृद्धजनों के चेहरे पर चमक आ गई। उन्हें लगा कि इस संसार में अपने अभी भी हैं। उनके चेहरे मुस्करा कर खिल उठे। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना और विजय शर्मा ने वृद्धाश्रम की महिलाओं से राखियां बंधवाई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को वृद्धजनों के साथ मनाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुणा सिन्हा, प्रकाश, विजय और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना