बरेली । थाना भमोरा क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी 22 वर्षीय ओमकार पुत्र स्वर्गीय बालकराम और साथ में 14 वर्षीय अमन दोनों मोटरसाइकिल से देवचरा जा रहे थे सांडो से टकराने से दोनों घायल हो गए घायलों को एम्बुलेंस भमोरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि ओमकार के माता पिता दोनों की मौत हो चुकी है और तीन बहने है उनकी भी शादी हो चुकी है ओमकार घर में अकेला रहता है शनिवार की रात गांव में पड़ोसी के घर में बच्चे के नामकरण संस्कार की दावत थी दावत में कुछ सामान कम पड़ गया , सामान लेने ओमकार साथ में अमन दोनों मोटरसाइकिल से देवचरा सामान लेने जा रहे थे रास्ता में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बदायूं रोड पर सांड आपस में लड़ाई लड़ रहे थे दोनों सांड ओमकार की मोटरसाइकिल से टकरा गए ओमकार और अमन दोनों घायल हो गए सूचना मिलते ही परिवार वाले घटना स्थल पहुंचे घायलों को भमोरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा । अमन का इलाज चल रहा है