बरेली। भाई के घर राखी बांधकर घर जाते समय रास्ते में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला पीलीभीत क्षेत्र के थाना गजरौला के गांव भूडिया नौगमां निवासी 40 वर्षीय श्रीकृष्णा पुत्र गोकिल प्रसाद साथ में उनकी पत्नी कुसमा देवी राखी बांधने के लिए हाफिजगंज क्षेत्र में गांव नरई नऊआ नगला अपने भाई के घर आई थी , राखी बांधकर घर वापस जाते समय रास्ता में बरखेड़ा रोड पर सामने आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें श्रीकृष्ण और कुसमा देवी दोनों घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया श्रीकृष्ण के ज्यादा चोट होने कारण उन्हें बरेली जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।