लूट का ऑटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार , तीसरा लुटेरा फरार
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो रिक्शा यूपी 25 जेटी 0829 , एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और आधार कार्ड की रंगीन प्रति बरामद की है। मामले में तीसरा आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
प्रेस वार्ता में एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को सुभाषनगर निवासी सग्गन पुत्र मक्खन सिंह गांव सनिया धन सिंह थाना सुभाषनगर निवासी
ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न, दोनों निवासी ग्राम सेमीखेड़ा, थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और नशे व मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने साथी शिवम के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई। तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया और सुनसान स्थान पर चालक पर लोहे के बाट से हमला कर गमछे से गला दबाया। चालक को सड़क पर गिराकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया।
शनिवार को आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।मुकेश चंद मिश्र एसपी उत्तरी ने बताया कि पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को सुभाषनगर निवासी सग्गन पुत्र मक्खन सिंह गांव सनिया धन सिंह थाना सुभाषनगर निवासी
ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न, दोनों निवासी ग्राम सेमीखेड़ा, थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और नशे व मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने साथी शिवम के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई। तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया और सुनसान स्थान पर चालक पर लोहे के बाट से हमला कर गमछे से गला दबाया। चालक को सड़क पर गिराकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया।
शनिवार को आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।