उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 5 से कक्षा 8 तक की छात्राओं ने हस्त निर्मित आकर्षक राखियाँ, सर्वप्रथम बदायूँ के डिस्ट्रीक्ट कलैक्टर अवनीष राय तथा उनके कार्यालय के अन्य अधिकारियों को बाँधी। एस0एस0पी0 डॉ ब्रजेश कुमार सिंह व सी0ओ0 रजनीश कुमार उपाध्याय एवं बदायूँ पोस्ट ऑफिस के हैड पोस्ट मास्टर नीलेन्द्र कुमार दुबे व बदायूँ मेडिकल कॉलेज के प्रींसिपल प्रो0 डॉ0 अरून कुमार को छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र बाँधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। समाज व राष्ट्र सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की। परंपरानुसार भेंट स्वरूप छात्राओं को पार्टी की व्यवस्था थी। छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित आकर्षक राखियों की विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेषिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाई0 के0 सिंह ने भूरि- भूरि प्रशंसा की। यह कार्यक्रम विद्यालय की संयोजिका रिधिमा थरेजा के निर्देशन में संपन्न हुआ। साकेब रजा का भी सहयोग रहा।