एस एस कॉलेज में हुई रंगोली एवं राखी निर्माण प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल” के उपलक्ष्य में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का एवं डीएलएड विभाग द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा कि कक्षाओं के दबाव के चलते विद्यार्थियों को अपने विषय से हटकर कुछ भी सोचने समझने का मौका ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में उनका यह प्रयास सराहनीय है। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। ऐसे व्यावहारिक प्रयासों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है। कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव डॉ अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को रचनात्मकता का जादू आना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होता एवं सीखने की ललक पैदा होती है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना एवं उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना गर्ग के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में बी. ए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने भारत माता, राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रतीकों एवं अमृत काल की प्रेरणा को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रो अजीत सिंह चारग एवं डॉ शालीन कुमार सिंह के द्वारा कलात्मकता, विषयवस्तु की प्रस्तुति, रंग संयोजन एवं सृजनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रथम स्थान नेहा प्रजापति और प्रीति प्रजापति ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समृद्धि सक्सेना ने एवं तृतीय स्थान कनकलता और महक ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। डॉ प्रज्वल पुंढीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कु वीरज देवी और श्रीमती काजल का विशेष सहयोग रहा वहीं डीएलएड विभाग द्वारा आयोजित अनुपयोगी वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उपरान्त बालिका प्रशिक्षुओं ने बाल सुधार गृह नवादा में जाकर वहाँ के बालकों राखियाँ बांधी एवं मिष्ठान स्वरूप चॉकलेट दी। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नंदिनी, द्वितीय स्थान पर अनामिका, तृतीय स्थान पर शिवानी एवं चतुर्थ स्थान संयुक्त रूप से मुस्कान व इल्मा बानो ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विनय, द्वितीय स्थान पर आयुष एवं तृतीय स्थान पर देव रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका (प्रो) डॉ मीना शर्मा, डॉ विनीत श्रीवास्तव व डॉ शैलजा मिश्रा ने निभायी। कार्यक्रम में डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ मनोज मिश्र, डॉ गौरव शर्मा, अभिषेक बाजपेयी, अखिलेश तिवारी, शैलेन्द्र द्विवेदी, सर्वोत्तम शर्मा, अमिता रस्तोगी, शिवानी भारद्वाज, डॉ0 नीरज गुप्ता, रचना रस्तोगी, प्रतिभा शर्मा एवं जयसिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













































































