बरेली। नवाबगंज ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज के कुर्क हो जाने के पश्चात 3 साल से लंबित गन्ना किसानों का भुगतान न होने पर किसानों का दर्द जानने के लिए पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व रोहिलखंड प्रांत आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ग्राम औरंगाबाद पहुंची। ग्राम में सुनीता गंगवार के पहुंचने पर लोग घरों से निकलकर अपनी पीड़ा बयां करने के लिए पहुंचे उन्होंने बताया 3 साल से हमें पेमेंट नहीं मिला है अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि यहां के जनप्रतिनिधि गन्ना समिति अन्य विपक्षी नेता खुद सरकार अपना बयान देते हैं कि हम किसानों के साथ हैं जब सभी ताकते किसानों के साथ हैं तो किसानों का पैसा क्यों नहीं मिला सच तो यह है कि किसानों के साथ एक षड्यंत्र हो रहा है जिसके तहत किसानों का पैसा नहीं दिया गया और चीनी मिल को सरकार ने कुर्क कर जप्त कर दिया अब किसानों के सामने सवाल है कि उनके पैसा दिलवाने का कौन जिम्मेदार है । सबने सरकार से लेकर जनपद में सबने यह कहा कि हम किसानों के साथ हैं एक बड़ा खेल कर दिया किसानों के साथ। और किसान खामोशी से ठगा रह गया। सुनीता गंगवार ने कहा सरकार के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता प्रदेश की सरकार किसानों के साथ इस धोखे की जिम्मेदार है सरकार व उनके जनप्रतिनिधि किसानों का पैसा न देने के जिम्मेदार हैं और जब तक किसानों का पैसा ब्याज समेत उन्हें मिल नहीं जाता किसानों का यह संघर्ष जारी रहेगा इसके अलावा चीनी मिल कर्मचारियों को भी 3 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है वह कर्मचारी भी अपना दर्द लिए बैठे हैं।