दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के हक अधिकारों को खत्म करना चाहती है भाजपा – रविन्द्र सिंह यादव
बरेली। मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव एवं संचालन लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जावेद अली गद्दी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि फ्रंटल के साथियों को बूथ स्तर पर पार्टी की पीडीए विचारधारा का प्रचार प्रसार कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के संविधान में मिले हक अधिकारों को खत्म करना चाहती है इसलिए 2027 में पीडीए के लोग अखिलेश यादव को आशा भरी नजरों से देख रहें है।
बैठक को संबोधित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने से पूरे देश में पिछड़ों को अधिकार मिले, पिछड़ों के बच्चे उच्च शिक्षा और बड़े बड़े अधिकारी बने जिससे उस तबके को में सामाजिक न्याय मिल पाया जो आज़ादी के बाद मुख्यधारा से वंचित रह गया था। जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी बूथ स्तर पर वोट बढ़वाने का कार्य करें और राजनीति में संघर्ष का रास्ता अपनाए तभी राजनीति में सम्मान बढ़ेगा ।
जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने कहा कि सबसे ज्यादा समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले उच्च जाति के लोग थे चाहे वो डॉ राममनोहर लोहिया हो, आचार्य नरेंद्र देव हो, जनेश्वर मिश्र जी हो या मंडल कमीशन की सिफारिशों को अमलीजामा पहनाने वाले देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह हो,इसलिए पीडीए की विचारधारा अगड़े, पिछड़े,दलित एवं अल्पसंख्यक सभी को साथ लेकर चलती है, सभी साथी हर जाति वर्ग को पार्टी से जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। बैठक में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मोहित भारद्वाज, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भुवनेश प्रधान, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ,पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल पटेल नेताजी, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष रामवीर दिवाकर, संजीव कश्यप, रितेश यादव, संदीप मौर्य,अमरीश यादव, रविंद्र यादव, जितेंद्र यादव,सुभाष चंद्र गुर्जर एडवोकेट,पिंकू गुर्जर, शिव सिंह,जितेंद्र यादव, साबिद अंसारी,आर्यन पटेल,बृजेश गंगवार, मो यूनुस, के पी सिंह, आदित्य पटेल आदि लोग मौजूद रहे।













































































