बरेली। वार्ड 18 स्थित विष्णु मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने सावन के भजन और गीतों पर नृत्य कर पर्व का भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने तीज पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। हरियाली तीज को हरियाली और सौंदर्य का प्रतीक मानते हुए, महिलाओं ने इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड की वरिष्ठ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी की महासचिव व पार्षद सुधा सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। सुधा सक्सेना ने कृष्णा नगर महिला टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित प्रमुख महिलाओं में हेमा सचदेवा, लता सारस्वत, नीलम, पुष्पा, भावना, मंजू, नंदिनी वर्मा, सितारा देवी, प्रभा, प्रेमा बिष्ट, सीता, पिंकी, सपना, शम्मी, बिंदु, गीता देवी, अंजू भारद्वाज, शेफाली, सोनिया, रूपांजलि, आशा, अनीता, शेपाली, इंदु, बुलबुल, सीमा यादव आदि शामिल रहीं।