बदायूं। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अंतर्गत डायट आडोटोरियम में तीज उत्सव मनाया गया| जिसमें महिलाओं द्वारा नृत्य,संगीत और गायन , मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई| जिसमें योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया और कहा कि यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति को बचायें रखने के लिए मनायें जातें हैं हम सब अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों को हमेशा सामूहिक रूप से मनाते हैं भगवान शिव और पार्वती माता को समर्पित ये तीज उत्सव हरियाली और सुहागिन महिलाओं के लिए खुशी नव उल्हास से भरा हुआ होता है हम सब सबके मंगल की कामना करते हैं| उसके बाद सभी महिलाओं के लिए जलपान वितरण किया गया| कार्यक्रम में….रेनू गुप्ता,लवली ,अनीता, खिलेश,प्राची मिश्रा, विद्यावती, प्रियंका गुप्ता,नीलम,अनुनू,दीपा,ऋचा शर्मा, चंद्रवती,सुनीता यादव, कुसुम, संतोष गुप्ता,माला ,गौरी गुप्ता, ज्योति,निष्ठा ,शिवानी , गुनगुन अनुपम प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनी |