कैपिटल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया,रंगारंग कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2025-07-28 at 5.17.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कैपिटल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई और सुंदर प्रतिभाओं से सबका मन ही जीत लिया। कुछ बच्चे प्रयास करते रहे। महिला शिक्षिकाओं एवं कुछ प्यारी बहनों ने तीज उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने झलक, गमन, वाहन प्रस्तुत किए। रोम्मी चौहान ने राधे-राधे गीत प्रस्तुत कर सबका मन ही जीत लिया। बालिका वेदिका ने शंकर का रूप धारण करते हुए नृत्य पेश किए। तीज उत्सव पर शिव जी के पौराणिक प्रसंगों पर संवाद, सोलह श्रृंगार पर प्रश्न पूछे गए, साथ में वन मिनट गेम भी हुए। उत्सव पर पहला प्रश्न था कि किस बहन के हाथों में अपने पति का नाम लिखा है? विजेता रहीं बहन कृष्णा। दूसरा प्रश्न था कि किस बहन के पैरों की पायल सबसे सुंदर है? विजेता रहीं बबिता सिंह। तीसरा प्रश्न था कि कौन सी महिला है जिन्होंने मैचिंग का पेटीकोट नहीं पहना है? विजेता रहीं शिखा गुप्ता। चौथा प्रश्न था कि किस महिला की चोटी नहीं है? विजेता रहीं दीपामाला। प्रश्न प्रतियोगिता में 24 महिलाओं ने भाग लिया। सभी से प्रश्न पूछा गया कि किस महिला की मांग में लाल सूखा सिंदूर है? विजेता रहीं आठ महिलाएं। सभी बहनों ने आम के पेड़ पर झूला झूलते हुए आमवा की डाल पर झूला पड़ गए गीत प्रस्तुत करते हुए भरपूर आनंद लिया। दीपमाला गोयल ने तीज मनाए जाने के पौराणिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने की कामना कई जन्मों तक कठोर तप किया था। भगवान शिव ने उनकी कामना पूरी की और सावन की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि पर माता पार्वती की तपस्या को स्वीकार किया। इस तिथि पर हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति के सौंदर्य, प्रेम का उत्सव है। अंत में, प्रधानाचार्य ने सभी को तीज की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रीम जुनेजा ने किया और सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी। तीज उत्सव की क्वीन रहीं दीपमाला गोयल।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights