रोवर्स रेंजर्स ने किया पौधारोपण

e9d27165-7d3f-49ee-979f-925b33f79290
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत रोवर्स रेंजर्स ने वृक्षारोपण कर स्काउट गाइड के प्रकृति प्रेमी होने के नियम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को परिलक्षित किया।
रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार एवं रेंजर लीडर डॉ बबीता यादव के नेतृत्व में रोवर रेंजर्स एवं एनएसएस के स्वयसेविओं ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के द्वारा किया गया दूरदर्शितापूर्ण कार्य ही भावी पीढ़ी के लिए मंगलमयी होता है,अन्यथा पूर्वजों के प्रति सम्मान घृणा में बदल जाती है।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी से सम्मान प्राप्त करने का साधन है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड का पांचवा नियम प्रकृति प्रेम का है जिसे अपने जीवन में स्थापित रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना है।रेंजर लीडर डॉ बबिता यादव ने कहा कि स्काउट गाइड नियमों के पालन हेतु जो प्रतिज्ञा की जाती उसी का हिस्सा वृक्षारोपण अभियान है।


वन महोत्सव की संयोजक डॉ बारखा ने सभी रोवर रेंजर और एनएसएस स्वयसेविओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ अनिल कुमार,डॉ संजीव राठौर,डॉ शशि प्रभा,डॉ सचिन कुमार सिंह,डॉ राजधारी यादव,विजेंद्र कुमार सिंह, संजीव शाक्य,वीर बहादुर सिंह,एकता सक्सेना,अनिल कुमार आदि ने पौधारोपण किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights