बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं महिला जिलाध्यक्ष मीरा मोहन की अध्यक्षता में हरियाली तीज का कार्यक्रम संस्था की सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम एवं उल्लास के साथ रामेश्वरम आयुर्वेदा अस्पताल के सभागार में मनाया गया। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में थी। महिलाओं ने सावन गीत गाये एवं बच्चों ने धमाल डान्स किया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने हरियाली तीज़ का महत्व एवं अर्थ बताया उन्होंने कहा आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में माह सावन में ही मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं। कार्यक्रम में बहुत सारे गेम महिलाओं के लिये थे, और खूब धमाल मचाया, धुनों पर आनंद लिया एवं डांस किया। मेहँदी प्रतियोगिता में रजनी सक्सेना प्रथम, मंजू लता द्वितीय। तीज क्वीन डॉ रीति खरे रहीं। तीजो के कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महासचिव मंजू लता सक्सेना, रजनी सक्सेना, प्रीती सक्सेना अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना, ममता सक्सेना, शालू सक्सेना, गरिमा सक्सेना, पूजा सक्सेना, अंजली सक्सेना, डाँ रीति खरे, चित्रा जौहरी, अनीता मुकेश,अनुष्का सक्सेना, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, अतुल कुमार सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मनोहर लाल जौहरी, आदि शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यकम समाप्ति की घोषणा की।