फसल बीमा अवश्य लें किसान:विधायक

DCN_1246
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। फसल बीमा सप्ताह के पांचवे दिन बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर बिसौली के लिए रवाना किया। विधायक ने अवगत कराया कि प्रत्येक मौसम में किसानों की फसल में प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हो जाता है और किसान बर्बाद हो जाते है, लेकिन किसानबंधु इस योजना से जुड़कर अपनी फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकते हंै। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार वाहन गाँव-गाँव जाकर के किसानों को जागरूक करेगा। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उप निदेशक कृषि डाॅ0 रामवीर कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह प्रचार वाहन गाँव गाँव जाकर के किसानों को फसल बीमा के सम्बन्ध में जागरूक करेगा। फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई अन्तिम तिथि निर्धारित की गई है। धान मक्का बाजरा उर्द, हरी मिर्च और तिल का बीमा किसान सम्बन्धित बैंक या जनसेवा केन्द्र से करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इफको टोकियो जनरल एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नम्बर 18001035490 या 9936614696 व जिला प्रबंधक बदायूं पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कबर किया जाएगा जैसे आंधी, तूफान, ओलाबृष्टि से क्षति, बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली, रोग, कीड़ा लग जाना इत्यादि कबर है। धान 1217.18 रुपए, मक्का 776.02 रुपए, बाजरा 722.72 रुपए, उर्द 992.48 रुपए, तिल 229.82 रुपए प्रीमियम प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights