जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल सम्पन्न

IMG_7103
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने प्रेक्षक राकेश कुमार मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेन्द्र सिंह पटेल की मौजूदगी में शनिवार को कलेक्ट्रेट में मतदान एवं मतगणना की गई। वाॅयस रिकाॅर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी चाकचैबंद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना कलेक्ट्रेट में हुई।  सभी 51 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से वर्षा सिंह को 28 एवं सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले। वर्षा सिंह ने 05 वोटों से चुनाव में जीत हासिल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में मतदान किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की कार्यवाही शुरू की गई। मतदान कक्ष में वैध पहचान पत्र के साथ मतदाता को घुसने की अनुमति मिली। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ चाकचैबंद रहीं। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए गए।


वर्षा सिंह की बड़ी बहन पूनम यादव एवं सुनीता शाक्य के समक्ष मतदान एवं मतगणना की कार्यवाही प्रारंभ की गई। मतगणना के पश्चात वर्षा सिंह ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राजसभा सांसद बी0एल0 वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीईओ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights