बरेली। सीबीएसई से पुनर्मूल्यांकन कराने वाले जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच की कक्षा 10 के अनेक विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि हुई है। विद्यालय के दो विद्यार्थी अद्विका सक्सेना और वेदांग काबरा ने तो पहले ही 98.4 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय टॉप किया था। अब पुनर्मूल्यांकन कराने वाले विद्यार्थियों में दिव्य प्रखर ने भी 98.4 का आंकड़ा प्राप्त कर विद्यालय की टॉप सूची में अपना नाम दर्ज़ करा लिया है। विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्राचार्य रणवीर सिंह रावत ने दिव्य प्रखर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।