बरेली। 2019 बैच की पीसीएस अधिकारी निधि डोडवाल को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है। निधि डोडवाल ने बरेली में तीन साल से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान वह एसडीएम फरीदपुर, एसडीएम न्यायिक आंवला और एसडीएम न्यायिक मीरगंज के पद पर तैनात रहीं। एसडीएम फरीदपुर के पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान निधि डोडवाल ने अपने काम और व्यवहार से लोगों के बीच अच्छी पहचान बनाई। उन्हें मेहनती, जिम्मेदार, मिलनसार और सरल स्वभाव की अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके सहकर्मियों और परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।