बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की समीक्षा बैठक रामेश्वरम आयुर्वेदा हॉस्पिटल सभागार, इंद्रानगर में जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम महासभा द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तथा 11 अक्टूबर को बालिका दिवस मनाने के कार्यक्रम की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सुधीर मोहन, संतोष सक्सेना, विधान रॉय, श्यामदीप सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, अतुल सक्सेना, अमित आनंद, मनोहर लाल, अक्षय विसारिया, चंद्र प्रकाश सक्सेना, एडवोकेट दीपक चौधरी, अंश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के समापन पर राधाष्टमी के उपलक्ष्य में केक काटकर राधा जी का जन्मदिन मनाया गया। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।