बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृष्णा सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में चल रहे सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल एवं विकसित भारत @2047 की संकल्पना’ विषय पर भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक डॉ. राशेदा खातून की देखरेख में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। भाषण प्रतियोगिता में शगुन शर्मा ने प्रथम, अरुण सिंह ने द्वितीय और कुणाल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का यादव प्रथम, सोनाक्षी गौतम द्वितीय और अनुष्का गौतम तृतीय रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में शौर्य जौहरी ने प्रथम, सलोनी पाल ने द्वितीय और पूर्णिमा तोमर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. राजधन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बबीता यादव एवं डॉ. सरिता यादव ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जुनैद आलम, डॉ. सारिका शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, डॉ. सतीश सिंह यादव, रविन्द्र सिंह यादव, पवन कुमार, निखिल सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।