बदायूं। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्य तथा विकसित भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में BRB Model School Budaun में विद्यालय स्तर पर ड्राइंग प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।,ड्राइंग प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 8 तथा पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीकी विकास तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचारों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।,विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के साथ-साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करते हैं।,प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।