विधायक धर्मेंद्र शाक्य के निर्देशन में गांव गठौना में पौधरोपण अभियान का किया आयोजन
बदायूं। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के निर्देशन में शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गठौना में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। माननीय विधायक के भाई यादवेंद्र शाक्य ने पौधरोपण अभियान शिविर का उद्घाटन किया।




इस मौके पर ग्रामीणों के साथ पौधरोपण करते हुए उन्होंने कहा कि लोग दिन पर दिन हरे भरे पौधे काट रहे हैं जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ है। इसका नतीजा अब सभी को भुगतना पड़ रहा है। हरियाली खत्म होने से पर्यावरण दूषित हो रहा है और ऑक्सीजन संकट गहरा रहा है। युवा भाजपा नेता यादवेंद्र शाक्य ने कहा कि उनकी सरकार ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दे रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने जनहित में सभी से पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य किया है। माफिया या तो सलाखों के पीछे भेज दिए गए और कई ऊपर पहुंचा दिए गए। गुंडे माफियाओं से प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुक्त कराया है। अब जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है और आगामी चुनाव में हम 350 पार लक्ष्य पूरा करेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का किसी ने उत्पीड़न किया तो उसकी खैर नहीं रहेगी। उनके वक्तव्य से उत्साहित जनता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान नवीन शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू मौर्य ,विमल पंडित ,फैजुल हसन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता घारम सिंह शाक्य ने किया।
