बदायूं में सपा नेता नईमुल हसन ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया
सहसवान।।सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने आज कार्यकर्ताओ व समर्थकों के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वा जन्मदिन केक काट कर भव्य रूप से मनाया। उनके दीर्घायु औऱ वर्ष 2027 में यूपी में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार गठन की कामना की। सपा नेता लड्डन मियां ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52 वें जन्म दिवस को क्षेत्र के कादराबाद गांव में सपा नेता नई मुल हसन उर्फ लड्डन मियां की मौजूदगी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं इस मौके पर मदरसे के बच्चों ने कुरान ए पाक की तिलाबत कर उनकी लम्बी आयु के लिए मिलकर दुआ की। इसी के साथ सपा नेता ने बच्चों को खाना एवं मिष्ठान वितरण किया। जबकि सपा नेता लड्डन मियां के द्वारा सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52 वें जन्म दिवस को कस्बों एवं शहरों में ही नहीं देहात क्षेत्रों में भी हर्ष उल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के कादराबाद गांव में सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां के केक काट कर जन्म दिवस को मनाया गया। वहीं इस मौके पर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई गई। जबकि इस मौके पर मदरसा गुलशन ए कादरी के मौलाना तौसीफ रजा ने बच्चों के साथ मिलकर कुरान ए पाक की तिलाबत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लम्बी आयु के लिए खुदा से दुआ मांगी। इसी के साथ लड्डन मियां के द्वारा मदरसे के बच्चों को खाना एवं मिष्ठान वितरण किया गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर सपा नेता लड्डन मियां के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पर सैकड़ों मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं इस मौके पर रुमी मियां, नसरुद्दीन, इकरार हुसैन, शाहिद अली, हाफिज मौहमम मियां, मौलाना तौसीफ रजा, नरेश पाल,मदन यादव, अली शेर,गुलाब सिंह,करन सिंह शाक्य, निराले नकवी, जितेन्द्र सिंह, नाजिर,आशिफ,फतेह सिंह पाली सहित आदि मौजूद रहे।













































































