उझानी पालिका का गंदा पानी गांवों में रोकने को 09 बालिकाएं क्रमिक अनशन पर बैठी

उझानी। जनपद के इतिहास में पहली बार नरूउ के गंदे पानी की समस्या को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी मां दुर्गा का स्वरूप 9 बालिकाएं जिनको की राजनीतिक समझ नहीं है लेकिन इतनी समझ अवश्य की इस गंदे पानी से उनका भविष्य जुड़ा है। गुप्त नवरात्र चल रहे हैं इन मातृ शक्तियों ने सभी को जागरूकता का संदेश दिया। आज क्रमिक अनशन पर बैठे आज क्रमिक अनशन 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चला । आज धरना स्थल करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निवर्तमान उपाध्यक्ष और बदायूं जिले के कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल पहुंचे उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा की यह जो गंदे पानी के कारण आपका जनजीवन अस्त व्यस्त है और जिसकी लड़ाई आप लोग कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ रहे हो निश्चित रूप से कांग्रेस मजबूती के साथ आपके साथ खड़ी है। धरना स्थल उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम बहुत आभारी हैं की संभवत है कि हमारे प्रदेश के नेता आज इस आंदोलन को गति देने को सहयोग देने को आए हैं और हमें उम्मीद है कि जब भी ग्राम वासियों पर कोई विपत्ति पड़ेगी तो कांग्रेस के इनके साथ खड़ी होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की यह लड़ाई कांग्रेस राजनीतिक रूप से नहीं लड़ रही है बल्कि कांग्रेस में एक भाव होता है की अगर किसी को दर्द और कष्ट है तो कांग्रेस उसके साथ बिना राजनीतिक लाभ के खड़ी होती है और आज आपके दुख और दर्द में पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ,रामरतन पटेल, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेश तोमर ,उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुनीता सिंह, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव उपासना सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा की यह बहुत दुख की बात है कि बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं क्रमिक अनशन में पर बैठे परंतु प्रशासन तक इनकी आवाज नहीं जा रही या प्रशासन सुन नहीं रहा है जबकि यह केवल अपना हक मांग रहे हैं कोई गैरकानूनी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी समस्या का निवारण करना चाहिएं। क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों का धरने में साथ देने वालों में उमेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह, कमल प्रताप, अनिल चौहान, गोविंद सिंह, अरविंद कुमार पातीराम, रामस्वरूप, रामलाल बलवीर ,लाल सिंह, सुखराम, मनिंदर पाल ,राम चौहान, विनीत छोटेलाल, तेजेन्द्र पाल कश्यप, सौरभ सोलंकी ,ओमपाल, नेपाल, विनीता, सुशीला, चंदा देवी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।