बरेली। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ ने उपजा प्रेस क्लव में एक प्रदेश स्तरीय आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की एक बैठक आयोजित की साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित की जिसकी ममता देवी ने अध्यक्षता की तथा संचालन मंजू देवी गंगवार ने की। आज की बैठक में सर्वसम्मति से विमलेश को अध्यक्ष, मंजू देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , ज्योति तिवारी को सचिव, अनीता देवी कोषाध्यक्ष, जशोदा देवी को संगठन मंत्री , संगीता यादव प्रचार मंत्री, ममता देवी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। आज की बैठक में राजेश्वरी, गीता देवी, उर्मिला, सरिता, रामश्री, नीलम, अनीता, कमलेश, रेनू, भागवती, सर्वेश, चम्पावती, ओमवती, कविता, सरोज मीना आदि उपस्थिति रही।