बरेली। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात रेलवे वर्कशॉप लोको नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल इरशाद और कांस्टेबल मनोज कुमार शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रेलवे वर्कशॉप के पास पहुंची और संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी अमन पुत्र पप्पूलाल (23 वर्ष) के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी वर्तमान में बरेली क्लब क्षेत्र में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता अहलादपुर मुड़िया अहमदनगर, थाना इज्जतनगर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।