बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव नौगवा जागीर निवासी 40 वर्षीय जमुना प्रसाद पुत्र विजय बहादुर की गांव के दबंग लोगों ने धान की पौध को उखेड़ लिया जब विरोध किया तो दबंगों ने डंडों से हमला कर दिया जिसमें जमुना प्रसाद घायल हो गए घायल ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। घायल जमुना प्रसाद ने बताया गांव से कुछ दूरी पर मेरा खेत है उसमें धान की पौध खड़ी हुई है गांव के रहने वाले छत्रपाल , महेश ने मेरे खेत में लगी धान की पौध उखेड़ ली आज सुबह अपने खेत पर जा रहा था मैने धान की पौध उखेड़ने का विरोध किया तो छत्रपाल , महेश , पिंकू और रामकिशोर ने डंडों से हमला कर दिया जिसमें जमुना प्रसाद घायल हो गया घायल ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दी पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।