लोनी, खोड़ा व मुरादनगर को नगर निगम में शामिल कर बनाया जाएगा ग्रेटर गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Image 2025-06-26 at 8.35.15 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में गाजियाबाद के विकास संबंधी कार्यों की प्रेस ब्रीफिंग की। इससे पूर्व उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से साथ गाजियाबाद के विकास संबंधी समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक को ही बहुत सकारात्मक व विकास की दृष्टि से सराहनीय बताया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर भवन में प्रेस बीफ्रिंग में कहा कि समीक्षा बैठक में गाजियाबाद के विकास के लिए नयी योजनाओं पर चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर लोनी, खोड़ा व मुरादनगर नगर पालिकाओं को गाजियाबाद नगर निगम में शामिल करके ग्रेटर गाजियाबाद बनाया जाएगा। इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन में बीआईसीआई द्वारा बनाये जाने वाले क्रिकेट स्टेडियम को अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बनाये जाने का प्रस्ताव मांगा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर गाजियाबाद के कैलाश मानसरोवर भवन, पूर्वांचल भवन, उत्तरांचल भवन आदि का उपयोग आम जनता के लिए देने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश तीर्थ यात्री सतेन्द्र सोनी, प्रिया सुकरानी, रविनाश, शशि, मनोज कुमार सहित 46 मानसरोवर यात्रियों को किट वितरित की। उन्होंने इन यात्रियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए सुखद-मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करता हूं कि इन सब पर कृपा बनी रहे। दर्शन करके आने वाले सभी यात्रियों को यूपी सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। कैलाश मानसरोवर भवन हमने यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया था। आज 200 से अधिक श्रद्धालु इस भवन में आकर यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल पहले गाजियाबाद में 12 लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बारे में कोई नहीं सोच सकता था, लेकिन गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल गाजियाबाद से होकर जाएगी। पिछले कुछ सालों में ही गाजियाबाद के पास रैपिड रेल, 12 लेन हाईवे, मेट्रो, एयरपोर्ट सब कुछ है।
इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स यानी सभी जनपदीय मुख्यालयों को एक छत के नीचे लाने और पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के जरिए मुख्यालय के रूप में सुरक्षा व बेहतरीन कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में दूधेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण समेत गाजियाबाद के विकास-बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद विकास, स्वच्छता व सुव्यवस्था का मॉडल बनकर उभर रहा है। दुनिया की 50 और प्रदेश की पहली स्वच्छ सिटी के रूप में गाजियाबाद का नाम आ रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सीईएल पहले घाटे का प्रतिष्ठान बन चुका था, लेकिन अब डिस इन्वेस्टमेंट से बचकर प्रॉफिट देने वाला भारत के मिनी रत्न प्रतिष्ठानों में से शुमार हो गया है। उन्होंने गाजियाबाद में हुए विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गाजियाबाद में ग्रीनरी का लेवल बढ़ा है। यह सुंदर सिटी के रूप में आगे बढ़ी है। यहां कूड़े के ढेर समाप्त हुए और सिटी फॉरेस्ट के रूप में नया मॉडल देखने को मिल रहा है। उन्होंने हिंडन के किनारों के दोनो ओर वृक्षारोपण करने के लिए निर्देश दिये। साथ ही “उत्कर्ष के 8 वर्ष” वर्तमान सरकार के विगत 8 वर्षों में जनपद-गाजियाबाद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यममंत्री नरेंद्र कश्यप, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, महापौर सुनीता दयाल, सदर विधायक संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी आदि जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

“उत्कर्ष के 8 वर्ष” वर्तमान सरकार के विगत 8 वर्षों में जनपद-गाजियाबाद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण
➤ आर०आर०टी०एस० द्वारा अशोकनगर दिल्ली से मेरठ साऊथ तक रैपिड मेट्रो (नमों भारत) का संचालन किया जा रहा है। यह जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर आदि स्टेशन से होकर जाती है।
➤ रू0 10641.69 करोड़ का ओ०डी०ओ०पी० के तहत इन्जीनियरिंग गुड्स निर्यात किया गया।
➤ रू0 8468.63 करोड़ का औद्योगिक निवेश कर 1127692 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया है।
➤ रू0 1781.21 करोड़ की लागत से दिलशाद गार्डन (दिल्ली) से शहीद स्थल (नया बस अड्डा) डी०एम०आर०सी० मैट्रो रेल का विस्तारीकरण का कार्य किया गया।
➤ रू0 546.95 करोड़ की लागत से अमृत कार्यक्रम 2.0 के अन्तर्गत गाजियाबाद सिवरेज योजना (करहेडा जोन) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
➤ नगर निगम गाजियाबाद Bloomberg Philanthropies मेयर चेलेन्ज की फाइन लिस्ट में चयनित होने वाला भारत वर्ष का दूसरा नगर निगम है।
➤ नगर निगम गाजियाबाद प्रदेश का पहला नगर निगम है, जिसने कार्बन उर्त्सजन कम करते हुए विश्व स्तर पर आय बढाने का कार्य किया है।
➤ रू0 192.89 करोड़ की लागत से 65.15 कि0मी0 की मुख्य 9 सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ रू0 184.71 करोड़ की लागत से मधुवन बापूधाम योजना में 660 बहु मंजिले भवनों का निर्माण कराया गया।
➤ राज्य स्मार्टसिटी के अन्तर्गत रू0 103.11 करोड़ की लागत का स्पोर्ट्स कॉपलेक्स का कार्य प्रस्तावित है।
➤ रू0 94.94 करोड़ की लागत का नगर निगम गाजियाबाद के नवीन कार्यालय भवन का कार्य प्रस्तावित है।
➤ राज्य स्मार्टसिटी के अन्तर्गत रू0 85.75 करोड़ की लागत का ITMS (Integrated Traffic Management System) की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
➤ रेलवे सम्पार संख्या-153 (कोट गाँव फाटक) पर आर०ओ०बी० का निर्माण लगभग रू० 79.09 करोड़ रेलवे विभाग के माध्यम से कराया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कुल लागत का 50 प्रतिशत अंश वहन किया गया। निर्माण कार्य वर्तमान में पूर्ण है तथा आर०ओ०बी० जन उपयोग हेतु संचालित है।
➤ रू0 66.35 करोड़ की लागत से अमृत कार्यक्रम 2.0 के अन्तर्गत लोनी सिवरेज योजना (फेज-03 पार्ट-01) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
➤ रू0 60.50 करोड़ की लागत से हिण्डन एअरफोर्स स्टेशन पर सिविल टर्मिनल का निर्माण कराया गया।
➤ रू0 60 करोड़ की लागत से आस्था को नमन करते हुये कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराया गया।
➤ रू0 56.58 करोड़ की लागत से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पर ऊपर गामिपुल का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ रू0 55 करोड़ की लागत से नेहरू नगर आडिटोरियम, सिटीजन क्लब, स्वीमिंगपूल एवं कार पार्किंग का निर्माण कराया गया।
➤ रू0 45.84 करोड़ की लागत से मधुबन बापूधाम में 1360 ई0डब्लू०एस० भवनों का निर्माण कराया गया।
➤ रू0 38.83 करोड़ की लागत से गाजियाबाद शहर में मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ मेरठ तिराहे पर रू0 35.00 करोड़ की लागत से रोटरी एवं 03-लेन ग्रेड सैपरेटर का निर्माण कार्य पूर्ण।
➤ रू0 34.98 करोड़ की लागत से गाजियाबाद में शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
➤ रू0 27.33 करोड़ की लागत से गाजियाबाद शहर में रमते राम रोड़ पर व्यवसायिक एवं कार पार्किंग योजना का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से छिजारसी बन्धा पर 02 लेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग रू0 24.61 करोड़ की लागत से पूर्ण कराया गया है।
➤ रू0 23.40 करोड़ की लागत से लोनी में पेयजल हाउस कनेक्शन योजना का कार्य किया जा रहा है।
➤ रू0 22.42 करोड़ की लागत से पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद के थाना लोनी के आवासीय भवनों टाइप-बी के 48 नग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
➤ जी०टी० रोड़ स्थित हिण्डन नदी पर चौथे 2-लेन पुल का निर्माण अवस्थापना निधि के अन्तर्गत रू0 22.00 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण।
➤ प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के माध्यम से दिल्ली मेरठ राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित लगभग 60 वर्ष पुराने पुल का रू0 21.53 करोड की लागत से पुर्न निर्माण कराया गया।
➤ सी०एम० ग्रिड 2023-24 पैकेज-1 के अन्तर्गत रू0 20.56 करोड़ की लागत का मोहननगर बस स्टेन्ड से मोहन नगर चौराहे होते हुए एयरफोर्स स्टेशन तक मार्ग का विकास कार्य प्रगति पर है।
➤ रू0 19.90 करोड़ की लागत से 100 बेड मैटरनिटी विंग एम०एम०जी० हास्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है।
➤ रू0 19.17 करोड़ की लागत से गाजियाबाद के विजय नगर (डूण्डा हेडा) में 50 शैय्या सुंयक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ सी०एम० ग्रिड 2023-24 पैकेज-1 के अन्तर्गत रू0 15.54 करोड़ की लागत का शेषनाग द्वार से एलिवेटिड रोड तक सड़क विकास कार्य प्रगति पर है।
➤ सीएम०वीएम०वाई० के अन्तर्गत रू0 13.15 करोड़ की लागत का गाजियाबाद नगर निगम के मोहननगर जोन में मॉडल जोनल कार्यालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
➤ रू0 11.74 करोड़ की लागत से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का कार्य क्राया गया।
➤ रू0 11.73 करोड़ की लागत से 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय लोनी का निर्माण कराया गया।
➤ रू0 10.99 करोड की लागत से 11 पर्यटन केन्द्रों का विकास कार्य कराया गया। वर्तमान में जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में भगवान परशुराम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य (92.5 लाख) एवं गाजियाबाद में श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर (5.52 करोड) के पर्यटन विकास का कार्य प्रगति पर है।
➤ रू0 9.42 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री जनविकास योजनान्तर्गत जनपद गाजियाबाद के लोनी, धरौटी खुर्द में राजकीय बालिका डिग्री कालेज का निर्माण कराया गया ।
➤ रू0 08 करोड़ की लागत से गाजियाबाद शहर में हिण्डन विहार रेत मण्डी विकेन्द्रीकृत गार्बेज फैक्ट्री (कचरा कारखाना) का निर्माण कार्य कराया गया।
➤ रू0 7.39 करोड़ की लागत से राजकीय आई०टी०आई० की स्थापना की गयी।
➤ राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बन्धा रोड़ के समीप नगर निगम की 1.4 है0 भूमि पर 1300 गौवंशों के लिए अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण लगभग रू0 7.00 करोड की लागत से कार्य पूर्ण कराया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights