बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 125 कैट विधानसभा के मढीनाथ मंडल के शांति विहार निवासी मोहित गुप्ता 13 अ शक्ति केंद्र तथा गुडडू सक्सेना के 13 ब शक्ति केंद्र पर मणिनाथ के 25 अ ,25 ब शक्ति केंद्र संयोजक आदित्या सक्सेना, राजा सिह तथा के निवास पर शक्ति केंद्र पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 125 केैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा संजीव अग्रवाल ने संबोधित किया । इस कार्यक्रम में केैट विधायक संजीव अग्रवाल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियां के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने देश की जनता को रहने के लिए मकान खाने के लिए मुफ्त अनाज बिजली गैस सिलेंडर तथा इज्जत घर के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के द्वारा ₹5 लाख तक का इलाज की व्यवस्था की गई। इसके साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जिससे आज विश्व में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था पर आ गया हैं । कैंट विधायक ने बताया कि आज भारतीय सेना ने भी पहलगांव में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए सिंदूर ऑपरेशन को सफल किया । उन्होंने बताया कि आज मोदी सरकार ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में गरीब मजदूर किसान दलित शोषित वंचित व्यापारी सभी को उच्च सुविधा देने का काम किया है जो की वास्तविकता में सराहनीय है। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया संजीव सिंह जेपीएस पाल बृजेश मिश्रा राजेश मिश्रा प्रदीप गुप्ता आदित्य सक्सेना राजा सिंह मोहित गुप्ता गुड्डू सक्सेना श्याम सिंह चौहान प्रदीप सिंह केपी सिंह डॉ त्रिलोकी सिंह शुभम कुर्मी सुरेश मिश्रा तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,एवं देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।