बरेली। जनपद बरेली के धीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास, रोजगार, शिक्षा और नेतृत्व के अवसरों को लेकर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। धीरेंद्र सिंह हाल ही में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025’ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वे वर्तमान में विभिन्न सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।