शक्ति केन्द्र पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए जनचौपाल हुई

WhatsApp Image 2025-06-15 at 8.07.54 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों के अनुपालन में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में शक्ति केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए जनचैपाल के कार्यक्रम आयोजित किये। ग्राम पंचायत पलिया झण्डा, ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहार, ग्राम पंचायत शिकरापुर एवं ग्राम पंचायत अमृतपुर मजरा ग्राम पंचायत टिटौली में श्री महेश चन्द्र गुप्ता, मा0 विधायक के नेतृत्व में शक्ति केन्द्र की सभायें आयोजित किये गये। कार्यक्रम में श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी द्वारा भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनसामान्य के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि आज भारत एवं उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है और अब वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि वर्तमान सरकार गरीबों के हित की सरकार है और गरीबों के हित का ध्यान निरन्तर रखा जा रहा है। ग्राम एवं शहर के प्रत्येक गरीब को निःशुल्क राशन निरन्तर सरकार दे रही है। आवासहीन को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजना से 60 साला पेंशन, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजनों को 1000 रू0 प्रतिमाह पेंशन की धनराशि का लाभ दिया जा रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि उन्होनें अपनी विधानसभा को अपनी मां के समान दर्जा दिया है और निरन्तर यह प्रयास कर रहे हैं कि उनकी विधानसभा का कोई भी गांव विकास के दृष्टिकोण से अछूता न रहने पाये। योगी जी की सरकार में कानून व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की है और सारे माफिया जो अन्य सरकारों में जमकर लूट खसोट मचाते हैं आज भूमिगत हो गये हैं। श्री गुप्ता जी ने ग्राम पंचायत पलिया झण्डा, ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहार, ग्राम पंचायत शिकरापुर एवं ग्राम पंचायत अमृतपुर मजरा ग्राम पंचायत टिटौली में लगभग 95 लाख के सी0सी0/नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया, साथ ही उन्होनें अपनी जनता को आश्वासन दिया कि जिस गांव में जिस भी विकास कार्य की आवश्यकता होगी, उसके लिए धनराशि की कोई भी कमी आड़े नहीं आयेगी। हाल ही में एक्सप्रेस वे निर्माण के कारण विजयनगला से कुंवरगांव मार्ग की स्थिति अत्यन्त जीर्णशीर्ण थी, जिसको जनता की मांग के अनुसार शासन से 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराकर कार्य प्रारम्भ कराया गया है। आज के कार्यक्रम में नौरंगपाल राजपूत, मण्डल अध्यक्ष, सालारपुर, रामचरन पाल, मण्डल अध्यक्ष, बिनावर, सोवरन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, अनेकपाल सिंह, ब्लाॅक प्रमुख पति सालारपुर, सुरेश चन्द्र गुप्ता, पं0 आदेश शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र अंकित मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री भाजपा, आर्येन्द्र सिंह, बदन सिंह प्रधान, श्री बबलू प्रधान, अमर सिंह प्रधान, प्रधान, मोहम्मदपुर बिहार, सुरेश, प्रधान श्री मनोज कुमार, नेत्रपाल प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, अरूण भारद्वाज, प्रधान, धीरज पटेल, प्रधान, वीरपाल वघेल, सोनपाल पाली, करन पटेल, प्रदीप, नत्थू सागर पंकज गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights