केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध समागम

WhatsApp Image 2025-06-11 at 6.15.59 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी, बरेली द्वारा प्रबुद्ध समागम का आयोजन फतेहगंज पश्चिमी के महेंद्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अद्यक्षयता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में आए इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने व बनने को तैयार है। मोदी सरकार की समावेशी नीतियों और व्यापार को आसान बनाने वाली पहलों के परिणाम स्वरूप भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सोलह हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाइयां अब 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे आम परिवारों की करोड़ो रुपये की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि 136 वंदे भारत ट्रेंन पहले सै दौड़ रही है, मेट्रो रेल की लंबाई चार गुना हो चुकी है और 86 नए हवाई अड्डे चालू किए गए हैं, मोदी सरकार ने भारत को गतिशील राष्ट्र बना दिया है। 11 वर्षो का यह काल केवल सरकार की उपलब्धियो का नहीं, बल्कि हर प्रोफेशनल का ‘असली एम्पावरमेंट काल’ है। मेयर उमेश गौतम ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षो के नेतृत्व में ‘सशक्त भारत – सुरक्षित भारत” का सपना साकार हुआ हैं जहं आतंकवादऔर नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कारवाई की गई है। 2025 में रिकॉर्ड 34 किलोमीटर प्रतिदिन की दर से हाईवे निर्माण हुआ है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आयुष्मान कार्ड योजना सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है। यूक्रेन संकट के दौरान ऑपरेशन गंगा चलाकर 22,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 11वर्षो के नेतृत्व में भारत ने साबित किया कि आतंकवाद पर अब कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा और ऐंतिहासिक उदाहरण है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सौ से अधिक आतंकियों का सफाया कर दिया और उसके एयरबेस ध्वस्त किए। ऑपरेशन सिंदूर उस विकसित भारत का ही प्रतीक है, जो आत्मरक्षा और आत्मसम्मान से भरपूर है। यह अभियान मोदी जी के 11 वर्षो के नेतृत्व में बने “सशक्त भारत सुरक्षित भारत” और “विकसित भारत” के आत्मविश्वास की जीती जागती मिसाल भी है। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने विकसित भारत की संकल्पता एवं हमारी भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत सिर्क एक योजना नहीं, एक सपना है। वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नही बल्कि देश के हर नागरिक के सपनों और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशहाली, समृद्धि और समान अवसर प्राप्त होना है। अमृत काल भारत की आजादी के 75 वर्ष से १०० वर्ष तक की यात्रा है,जो विकसित भात की मजबूत नींव रखने का युग है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘अमृत काल’ मे देश हर क्षेत्र- शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान टेक्नोलॉजी और पर्यावरण में लगातार प्रगति कर रहा है। हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली भारत बनाना है जो विश्व मंच पर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करे। विकसित भारत का मिशन केवल मोदी सरकार का नहीं है बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की साझा प्रतिबद्धता है। हर नागरिक की भागीदारी से ही हम इसे सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, डॉ ऐ के गंगवार, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, तेजेश्वरी सिंह, श्रुति गंगवार, मनीष अग्रवाल, अभय चौहान, राहुल साहू, सत्येंद्र यादव, गोपाल कृष्ण गंगवार, चंचल गंगवार, किरण पटेल, निरंजन यदुवंशी, मुन्नू गंगवार, तेजपाल फौजी, मंजू कोरी, सुरजीत यादव, कैलाश शर्मा, अजय वीर सिंह, संजय चौहान, डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, चार्टेड एकाउंटटेंट समाजसेवी गण व प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights