बरेली । थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला चन्दन नगर निवासी 31 वर्षीय अमर सिंह पुत्र सेवाराम ने सामने से ट्रेन आते देख घबरा कर बाकर गंज में रेलवे के पुल से कूद गया घायल को परिवार बालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया गुरुवार को अमर सिंह रेलवे लाइन पर पुल के ऊपर जा रहा था उसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई अमर सिंह ने ट्रेन से बचने के लिए घबरा गया रेलवे पुल से छलांग लगा दी अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया , घायल को परिवार बालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। किला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कहा परिवार बालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया । खबर लिखे जाने तक पुलिस और परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद थे।