कछला पी.एच.सी को सी.एच.सी बनाने को डॉ० महेश प्रताप ने डीएम को भेजा पत्र

9a737753-aaeb-4084-b441-74858d506a36
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तब्दील करने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। नागरिकों का कहना है कि मां भागीरथी का तट होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु कछला गंगा तट पर आते है वही गंगा कटरी क्षेत्र होने के कारण लोगों को समुचित इलाज नही मिल पाता है इसी कारण कछला में सीएचसी की बहुत जरूरत है ताकि नागरिकों को बेहतर इलाज मिल सकेे। स्वास्थ्य केन्द्र के एमओआईसी डा. महेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर नागरिकों की मांग से अवगत कराते हुए उसे पूरा कराने का आग्रह किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उझानी के कस्बा कछला का बदायूं जनपद में गंगा तट होने के कारण विशेेष धार्मिक महत्व है। गंगा स्नान के लिए प्रदेेश के दूर दराज इलाकों के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते है।गंगा तट पर अक्सर श्रद्धालु बीमार हो जाते है या उनके साथ कोई हादसा होता है तो इलाज के लिए उझानी या फिर जिला अस्पताल तक भेजना पड़ता है जो मरीज के लिए भारी साबित होता है।स्वास्थ विभाग ने कछला में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना दिया मगर सुविधाओं के नाम पर शून्य ही है। इधर गंगा कटरी क्षेत्र होने के कारण दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्सकीय सुविधाएं न के बराबर है साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को कोई सुविधा नही मिल पाती है ऐसी स्थिति में मरीज को परिजन उझानी या कासगंज आदि स्थानों पर ले जाते है लेकिन आने जाने में बड़ा समय खराब होता है जो मरीज के लिए घातक बन जाता है।लोगो का कहना है कि कछला में नवीन स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने से जहां कछला और आसपास क्षेत्रों की जनता को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी वही बरेली मथुरा हाइवे पर होने वाले हादसों में घायल मरीजों को समय रहते प्राथमिक सुविधा मिल सकती है।नागरिकों के आग्रह पर केन्द्र के चिकित्साधीक्षक डॉ० महेेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर नागरिकों की मांग को पूरा करने का आग्रह किया है।पत्र में डा. महेश प्रताप सिंह ने लिखा है कि कछला के धार्मिक महत्व को देखते हुए वर्तमान समय में सीएचसी आवश्यक है।यहां बताते चले कि गत वर्ष जब कोरोना काल आया तब उझानी को कोविड एल 1 अस्पताल घोषित कर दिया गया और चिकित्सा के सारे काम कछला के नवीन स्वास्थ्य केन्द्र के हवाले कर दिए गए। कछला में सीएचसी बनाने की मांग करने वालो में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव, सूर्यवंशी, संतोष कश्यप, नीरज गुप्ता, वीपी सिंह, विवेक गुप्ता, नरेन्द्र यादव आदि शामिल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights