चेयरपर्सन व पूर्व राज्यमंत्री ने किया शुलभ शौचालय व स्ट्रीट लाइटो का उदघाटन

87b5af7e-59d3-4c88-91ef-d626ebbb391e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर में स्थित महात्मा गाँधी फील्ड में पालिका चेयरमैन ने क्रीड़ा स्थल पर 20 लाख रुपये की लागत से बने शुलभ शौचालय का उघाटन किया साथ ही हाईमास्ट लाइटों और स्टेडियम की शक्ल की सीढ़ियां बनवाने की घोषणा भी की।साथ ही खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार की सांय जय हिन्द वॉलीवाल क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नगर पालिका परिषद उझानी की चेयरमैन पूनम अग्रवाल ने क्रीड़ा स्थल पर पालिका परिषद द्वारा बीस लाख रुपये की लागत से बने शुलभ शौचालय का उदघाटन किया।चेयरमैन पूनम अग्रवाल व उनके पति पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया ने क्रीड़ा स्थल के सौन्दर्यकरण कराने की भी घोषणा की।पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही क्रीड़ा स्थल स्टेडियम की शक्ल में नजर आएगा।उन्होंने स्टेडियम नुमा सीढियां और हाईमास्ट लाइटें लगवाने की घोषणा की।
इससे पूर्व चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया को फूल मालाएं पहनाकर आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया।साथ ही चेयरमैन पूनम अग्रवाल , राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व ई०ओ डॉक्टर धीरेंद्र कुमार रॉय को स्मृति चिन्ह भेंट किये।चेयरमैन ने ख़िलाड़ियो को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।


जय हिन्द वालीवाल क्लब के संरक्षक सुशील चन्द्र सक्सेना,संरक्षक प्रवीण शर्मा उर्फ नीटू व विजय सक्सेना उर्फ कुक्कू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पालिका परिषद कर्मियों समेत डॉक्टर नईम उद्दीन , किशन चन्द्र शर्मा, करुणा सोलंकी , धीरेंद्र सोलंकी ,अरुण अग्रवाल, राम प्रवेश यादव , टेडामल अग्रवाल,रहमत,अजीत साहू ,जमीर अहमद,कमल गुप्ता,समीर अहमद,चाँद मौहम्मद,इकबाल अहमद,मौहम्मद अजीम अंसारी,अनुज मित्तल उर्फ टीटू आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights