डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायज़ा

IMG_6939
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


सहसवान । जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह एवं उप जिलाधिकारी सहसवान ज्योति शर्मा बाढ़ अभियंता उमेश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सहसवान के ग्राम धापड, परशुराम नंगला, खागी नगला और भरौलिया का नांव एवं बैलगाड़ी से जाकर निरीक्षण किया। हालांकि अब यहां बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं पानी भरा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


डीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए। स्वास्थ्य टीमें सक्रिय रहकर कार्य करें, समस्त प्रकार की आवश्यक दवाओं एवं उपकरण की उपलब्धता रहे। डीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि बाढ़ से बचने के लिए शरणालय में रहें, यहां प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था उपलब्ध है। डीएम ने बंदे पर जाकर कटान की स्थिति को भी देखते हुए निर्देश दिए कि बंदे पर कटान व बचाव कार्य चलता रहे एवं सभी टीमें मुश्तैद रहें। डीएम ने नाव एवं बैलगाड़ी से ग्राम खागी नगला, परशुराम नगला जहां रास्ते मंे जगह-जगह पानी भरा है, उन्होंने यहां भी जायजा लिया एवं लोगों से उनकी समस्या सुनी और ग्रामीणों से कहा कि आप लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं, प्रशासन द्वारा बाढ़ चैकी राहत शिविर सिठोलिया पुख्ता खाम के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में रहने सहित खाने आदि का प्रबंध कराया है वहीं पर जाकर आप लोग रहे ताकि आपके परिवार एवं बच्चे सुरक्षित रह सकें। अगर लोग पानी के बीच रहेंगे तो कोई भी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। बरसात का मौसम है, कभी बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए लोगों के लिए स्कूल में जाकर रहना उचित रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights