सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा: आयुक्त

IMG_1335
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। शहर की सफाई व्यवस्था को देख आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्णतया जिम्मेदारी के साथ करें, जनपद में कहीं भी कूड़ा कर्कट व गंदगी नहीं दिखनी चाहिए, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए, ईओ स्वयं इसकी माॅनिट्रिंग करें। सफाई व्यवस्था में रुचि न लेने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। मौहल्लों की गलियाँ और नालियाँ साफ-सुथरी रहें, जहां स्ट्रीट लाइट्स खराब हैं, उन्हें बदलवा दिया जाए, कहीं भी अंधेरा नहीं होना चाहिए, गलियों में कहीं भी गंदगी का नामोनिशान नहीं होना चाहिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद के नोडल अधिकारी/आयुक्त बरेली मण्डल बरेली रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यांे की पीपीटी(पाॅवर प्वाइंट प्रजे़न्टेशन) देखकर आयुक्त ने निर्देश दिए कि तालाबों, चैराहों एवं पार्कों का सौंदर्यकरण प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। पार्कांे में प्रकाश एवं बैठने की व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। चैराहों पर हाईमास्क लाइट लगाई जाएं। इधर-उधर कूड़ा न पड़े, इसके लिए वहां कूड़ेदान रखवाए जाएं। कूड़ा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। कूड़े से सम्बंधित शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण कराया जाए। जनपद में कहीं भी अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights