कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर चल रही पदयात्रा में सरकार की खामियां गिनाई

IMG-20201229-WA0002
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ:जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस के अवसर पर बिसौली सहसवान विधानसभा के ग्रामों में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालीकार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य किसान कानून का कार्यक्रम में विरोध किया। कांग्रेस किसान कार्यकर्ताओं ने बिसौली के  सिद्धपुर, केथोलि, अडूपुरा, दिलवारी, मुड़िया घुडेकी, सहसवान के बाजपुर, चमनपुरा, अमनपुर, भवानीपुर खेरों, भवानीपुर खिल्ली आदि ग्रामों में किसान कानून की खामियां बताते हुते पदयात्रा निकाली  इस दौरान संसद में पारित किसान कानून के विरोध में गांव के किसानों को समझाया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला सरकार के तीनों काले कानून वापस हो और न्यूनतम समर्थन बिल से मंडियां खत्म हो जायेगी। किसान गन्ना मूल्य को लेकर परेशान है उसे अपने बेचे गन्ने का पेमेंट समय से नहीं मिल पाता है। जबकि अभी राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुशीला कोरी एवम जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कभी हित नहीं किया है। यह व्यापारियों की सरकार है जिसमें किसानों का शोषण ही किया। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव वसीम क़ुरैशी, महासचिव अरविंद यादव, फहीम अहमद, रमेश माहेश्वरी ने सरकार पर किसानों का अहित करने का आरोप लगाया। मुख्यरूप से किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव सिंह राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान, बीरबल कोरी, सौदान सिंह यादव, शशीकांत शर्मा, सतानन्द पाल, सीएल वर्मा, श्रीपाल सिंह इमशाद हुसेन, शरीफुद्दीन, मुसर्रत अली, आमिर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights