डीएम ने ग्रामीणों को बैक्सीन के लिए किया जागरुक

IMG_6910
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने उप जिलाधिकारी दातागंज पारसनाथ एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ विकासखंड उसावा के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर एवं दलेलगंज में पहुंचकर कोरोनावायरस से बचाव के लिए आयोजित किए गए टीकाकरण के पायलट प्रोजेक्ट का मंगलवार को जायजा लिया।
यहां लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कम होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी ग्राम सचिव ग्राम प्रधान कोटेदार आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिए कि गांव में छूटे हुए लोगों को बुलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए, कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। डीएम ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोनावायरस इन महामारी से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है और यह पूरी तरह से सुरक्षित हुई है। टीकाकरण को लेकर मन में कोई धर्म न पालें स्वयं भी जागरुक हो और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कोरोनावायरस अभी बाकी है सतर्क रहने की आवश्यकता है इसलिए नियमित रूप से मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें बार-बार हाथों को धोते रहें और भीड़ भाड़ में जाने से बचें इसके साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

—-

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights