बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी.एम.ई.जी.पी.) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत (सेवा एवं उत्पादन सेक्टर हेतु) उद्यम की स्थापना के लिए रू0 25.00 लाख तक का ऋण बैंको के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान हैं। लाभार्थियों को अधिकतम प्रोजेक्ट कास्ट का 35 प्रतिशत (धनराशि रू0 8.75 लाख) तक का अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है तथा ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना के उपरान्त 03 वर्ष तक 13 प्रतिशत अधिकतम ब्याज उपादान भी नियमानुसार लाभार्थी को प्राप्त हो सकेगा । इस योजना में उद्यम की स्थापना करने वाले लाभार्भियों को बहुत अधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिसके कारण उद्यम की सफलता की सम्भावनाएं काफी बढ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना हेतु यह योजना काफी सार्थक एवं लाभप्रद है, परन्तु ग्रामीण जन की सहभागिता कम होने के कारण आशानुकूल आवेदन पत्र प्राप्त नही होते है। इस योजना के अन्तर्गत केवीआईसी ऑनलाइन डाॅट जीओवी डाॅट इन पर आॅनलाइन आवेदन किया जा रहा है तथा अनुदान प्राप्त होने की व्यवस्था भी आॅनलाइन होने के कारण यह योजना पूरी तरह पारदर्शी हैं। इस योजना से सम्बन्धित विवरण, वाछित अभिलेख, पत्र के साथ संलग्न कर इस अपेक्षा के साथ प्रेषित किये जा रहे है कि अपने अपने विकास खण्ड से कम से कम 50 ऋण आवेदन पत्र 15 दिनांे में अनिवार्य रूप से आॅनलाइन पोर्टल केवीआईसी आॅनलाइन डाॅट जीओवी डाॅट इन पर एजेन्सी केवीआईबी का चयन कराते हुए आवेदन कराये, ताकि ग्रामीण स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजन कराया जा सकें। विस्तृत जानकारी हेतु जनपद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बदायूॅ का सी0यू0जी0 नं0-7408410766 पर भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।