मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

धर्म पूछ कर पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी मजहब के पैरोकार नही हो सकते: आबिद रजा

April 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में आज हुई शोक सभा में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में सभी ने दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की। नगर पालिका परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कायराना हरकत की है। धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी मजहब के पैरोकार नही हो सकत , लेकिन देशवासी इससे डरने वाले नहीं है। आतंकियों के इरादों का मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह कायराना हमला केवल निर्दाेष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है। आंतकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है।बार एसोशियन अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला एक दुखद और निंदनीय घटना है। यह शर्मनाक हमला देश की आत्मा पर हमला है। ऐसे जघन्य अपराध के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कठोर कार्यवाही से न केवल पीड़ितों को न्याय मिलेगा बल्कि यह आतंकवादियों और अलगाववादियों के लिए एक कड़ा संदेश भी होगा कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बदायूं क्लब सचिव अक्षत अशेष ने पहलगांव में मारे गये निहत्‍थे पर्यटको को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी और घायलो को शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने के लिए प्रार्थना की गयी। साथ ही देश तुम्हें निर्दोशी चिताओं की कसम उनकी बेवाऔं की व्यथाओं की कसम घाटी पर घिरती घटाओं की कसम खौफनाक बारूदी हवाओं की कसम आज के शहीदों की हत्याओं की कसम सेना की फड़कती भुजाओं की कसम पापियों पे जम के प्रहार कीजिए ऐसे कायरों का अब संहार कीजिए । कहा कि अब इससे ज्यादा कुछ नहीं सहना,घर में घुसकर मारा जाये, कल ये हम सभी के साथ कहीं भी हो सकता है, सोचिए क्या हाल होगा उन परिवारों का ।
समाज सेवी अशोक खुराना ने कहा कि आतंकवाद समाज और मानवता के लिए कलंक है, यह घटना अत्‍यंत ही निंदनीय है। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। देश से आतंकवाद और आतंकी दोनो के समूल नाश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहलगाम के कृत्य से जनता में है रोष बिना विचारे ठोकदी, मिले तभी संतोष, किया कृत्य सोचा नहीं होगा अंजाम लगे जिहादी आतंकी सोच पर, अब तो पूर्ण विराम लगे लगाम, पहलगाम में कर दिया खुलकर कत्ले आम, भारत वासी कह रहे कर दो काम तमाम । इस मौके पर सभी सभासद व अवर अभियन्ता सिविल कृष्ण गोपाल, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजीव मलिक, केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेन्द्र कुमार, शरीफ अहमद, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, परवेज अहमद, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, विनोद प्रकाश सोनकर, नवेद इकबाल गनी, साहिर हुसैन, सपा नेत्री संतोष कश्यप, जहांगीर, जुनैद कौसर, रजनेश चन्द्र, महेश बाबू, सुमित, नारायण दत्त शर्मा कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights